Haryana Red Cross Society Recruitment 2026. हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society, Haryana State Branch, Chandigarh) ने वर्ष 2026 के लिए क्लर्क, सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अकाउंट क्लर्क के पदों पर भर्ती हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुसार तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों सहित डाक द्वारा भेजना होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
हम (HKRNRecruitment.com) सभी आवेदकों को सुझाव देते हैं की फार्म भरने से पहले Notification को जरूर पढ़ लें।
Haryana Red Cross Society Recruitment 2026 – भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी |
| संगठन | Indian Red Cross Society, Haryana State Branch |
| भर्ती प्रकार | संविदा / प्रत्यक्ष भर्ती |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| कार्यस्थल | चंडीगढ़ / हरियाणा |
| आवेदन प्रारम्भ | 22 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 अगस्त 2026 |
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्त पद |
| क्लर्क | 01 |
| सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर | 02 |
| अकाउंट क्लर्क | 02 |
| कुल पद | 05 |
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
1. क्लर्क
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
- मैट्रिक स्तर तक हिन्दी एवं अंग्रेज़ी का ज्ञान।
- हिन्दी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेज़ी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट।
- एम.एस. ऑफिस का ज्ञान।
आयु सीमा
- 21 से 45 वर्ष।
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- भूतपूर्व सैनिकों के लिए नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट लागू होगी।
वेतनमान
₹5200–20200 + ग्रेड पे ₹1900
2. सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर
- BCA अथवा B.Sc. (Computer Science/IT)।
- एम.एस. ऑफिस का ज्ञान।
- मैट्रिक स्तर तक हिन्दी एवं संस्कृत का ज्ञान।
आयु सीमा
- 25 से 45 वर्ष।
- नियमानुसार आयु में छूट।
वेतनमान
₹9300–34800 + ग्रेड पे ₹3600
3. अकाउंट क्लर्क
- B.Com. उत्तीर्ण।
- लेखा कार्य का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव वांछनीय।
- एम.एस. ऑफिस एवं Tally का ज्ञान।
- मैट्रिक स्तर तक हिन्दी एवं संस्कृत का ज्ञान।
आयु सीमा
- 21 से 45 वर्ष।
- नियमानुसार आयु में छूट।
वेतनमान
₹5200–20200 + ग्रेड पे ₹1900
हम (HKRNRecruitment.com) सभी आवेदकों को सुझाव देते हैं की फार्म भरने से पहले, पद के लिए आवश्यक योग्यता को Notification से जरूर पढ़ लें।
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
| सभी अभ्यर्थी | ₹500/- |
- आवेदन शुल्क ₹500/- का डिमांड ड्राफ्ट Indian Red Cross Society, Haryana State Branch, Chandigarh, के पक्ष में बनवाकर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जा सकता है—
- आवेदन पत्रों की जांच
- लिखित परीक्षा / कौशल परीक्षा (यदि आवश्यक हो)
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम चयन
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें—
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (जहाँ आवश्यक हो)
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आयु प्रमाण पत्र
- कंप्यूटर / टाइपिंग प्रमाण पत्र (जहाँ आवश्यक हो)
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
- साधारण कागज़ पर निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन पत्र तैयार करें।
- नीचे दिए गए ऐप्लकैशन फार्म का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं
- सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- ₹500/- का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन के साथ लगाएं।
- आवेदन को पंजीकृत डाक (Registered Post) के माध्यम से निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती के लिए आवेदन भेजने का पता
Indian Red Cross Society
Haryana State Branch
Red Cross Bhawan, Sector-16
Madhya Marg, Chandigarh – 160015
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से ही भेजें।
- आवेदन पत्र का कोई अलग निर्धारित प्रारूप जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थी साधारण कागज़ पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
- आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां अवश्य संलग्न करें।
- अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती Important Links
हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी भर्ती Important FAQs
Q1. हरियाणा रेड क्रॉस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 05 पद अधिसूचित किए गए हैं।
Q2. हरियाणा रेड क्रॉस भर्ती 2026 के लिए आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर: आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
Q3. हरियाणा रेड क्रॉस भर्ती 2026 के आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: 22 जुलाई 2026 से।
Q4. हरियाणा रेड क्रॉस भर्ती 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 05 अगस्त 2026।
Q5. हरियाणा रेड क्रॉस भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सभी अभ्यर्थियों के लिए ₹500/- (डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से)।
Q6. हरियाणा रेड क्रॉस भर्ती 2026 मे किन पदों पर भर्ती निकाली गई है?
उत्तर: क्लर्क, सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अकाउंट क्लर्क।