HKRN Assistant Lineman Recruitment 2026 – हरियाणा में Assistant Lineman भर्ती

HKRN Assistant Lineman Recruitment 2026

Table of Contents

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने Assistant Lineman (Technical Associate – HVPNL) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से HKRN पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक PDF नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। फिलहाल HKRN पोर्टल पर केवल भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं पात्रता प्रदर्शित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए।

हम (HKRNRecruitment.com) सभी आवेदकों को सुझाव देते हैं की फार्म भरने से पहले HKRN की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर पूरी जानकारी को जरूर पढ़ लें।

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनहरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)
विभागहरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL)
पद का नामTechnical Associate (Assistant Lineman)
नौकरी का प्रकारकॉन्ट्रैक्ट आधारित / Contrat Based
आवेदन प्रारम्भ24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानहरियाणा के विभिन्न जिले
कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जुलाई 2026

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है—

विकल्प-1

  • मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण।
  • Electrician / Electronics / Wireman / Lineman अथवा Electrician (Maintenance & Repair of Electrical & Domestic Appliances) ट्रेड में 2 वर्षीय ITI।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा हरियाणा के SC वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक।

अथवा

विकल्प-2

यदि ITI में निर्धारित प्रतिशत अंक नहीं हैं, तो उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता हो सकती है—

  • Electrical Engineering या Electrical & Electronics Engineering में Full Time Diploma अथवा Degree।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक।
  • हरियाणा के SC वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक।

अतिरिक्त पात्रता

  • मैट्रिक या उससे उच्च स्तर तक हिन्दी अथवा संस्कृत विषय उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति के बाद निर्धारित अवधि में HARTRON/NIELIT अथवा राज्य सरकार द्वारा अधिकृत संस्था का SETC (State Eligibility Test in Computer Appreciation & Application) उत्तीर्ण करना होगा (यदि पहले से उत्तीर्ण नहीं है)।
  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

पोर्टल पर आवेदन के समय निर्धारित ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क संबंधित जानकारी आवेदन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।

HKRN भर्ती प्रक्रिया निगम की नीति के अनुसार संचालित की जाएगी। आवश्यकता अनुसार निम्न चरण शामिल हो सकते हैं—

  • शैक्षणिक योग्यता एवं HKRN मानदंडों के अनुसार मेरिट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • आवश्यक होने पर इंटरव्यू
  • मेडिकल परीक्षण (यदि विभाग द्वारा आवश्यक हो)

भर्ती हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए की जा रही है, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • अम्बाला
  • फरीदाबाद
  • फतेहाबाद
  • गुरुग्राम
  • हांसी
  • हिसार
  • जींद
  • कैथल
  • करनाल
  • नूंह
  • पलवल
  • पंचकूला
  • पानीपत
  • रेवाड़ी
  • रोहतक
  • सिरसा
  • सोनीपत

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI / Diploma / Degree प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
  1. Click on Apply Online
  2. HKRN पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. उपलब्ध Assistant Lineman (Technical Associate – HVPNL) भर्ती का चयन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
hkrn assistant lineman recruitment 2026

प्रश्न 1. HKRN Assistant Lineman भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?

उत्तर: 24 जुलाई 2026 से।

प्रश्न 2. HKRN Assistant Lineman भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 30 जुलाई 2026।

प्रश्न 3. HKRN Assistant Lineman भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI अथवा Electrical Engineering में Diploma/Degree रखने वाले पात्र उम्मीदवार।

प्रश्न 4. HKRN Assistant Lineman भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा कितनी है?

उत्तर: 42 वर्ष।