Haryana Ration Depot Holder Recruitment 2026 – राशन डिपो के लिए लास्ट डेट बढ़ी

Haryana Ration Depot Holder Recruitment 2026. हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्य में नए राशन डिपो (Fair Price Shops) के लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पूरे हरियाणा में कुल 2,651 रिक्त राशन डिपो के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपने गांव या वार्ड में उपलब्ध रिक्त स्थान के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों में राशन डिपो की उपलब्धता बढ़ाना है, जहां मौजूदा डिपो दूर स्थित हैं। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और महिलाओं को प्रोत्साहित करना भी इसका उद्देश्य है। विभाग के सार्वजनिक नोटिस के अनुसार महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

राशन डिपो के लाइसेंस के लिए आवेदन Haryana Antyodaya SARAL Portal के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। आवेदन की पहले लास्ट डेट 10 नवंबर 2026 थी, जिसे विभाग ने बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दिया है। हम (HKRN Recruitment) सभी आवेदकों को सुझाव देते हैं की आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को यह जांच लेना चाहिए की, उसके संबंधित गांव या वार्ड में राशन डिपो की Vacancy उपलब्ध है या नहीं।

Table of Contents

Haryana Ration Depot Holder Recruitment 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है। इसमें संबंधित विभाग, लाइसेंस का प्रकार, राज्य में उपलब्ध कुल Vacancies और आवेदन का माध्यम शामिल है। यह प्रक्रिया सामान्य सरकारी नौकरी की भर्ती नहीं, बल्कि Fair Price Shop चलाने के लिए लाइसेंस जारी करने से संबंधित है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने क्षेत्र की Vacancy और विभाग की पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचें।

विवरणजानकारी
विभाग का नामखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा
सरकारहरियाणा सरकार
प्रक्रिया का नामHaryana Ration Depot Holder Recruitment 2026
लाइसेंस का प्रकारNew Fair Price Shop (FPS) Licence
पद / लाइसेंसRation Depot Holder
कुल रिक्त स्थान2,651
महिलाओं के लिए आरक्षण33%
आवेदन का माध्यमOnline
आवेदन पोर्टलHaryana Antyodaya SARAL Portal
आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि25 नवंबर 2026
आधिकारिक विभागीय वेबसाइटharyanafood.gov.in

हरियाणा में राशन डिपो के लिए कुल 2,651 रिक्त स्थानों की सूची जारी की गई है। ये Vacancies अलग-अलग जिलों, ब्लॉक, गांवों और शहरी वार्डों के अनुसार निर्धारित हैं। उम्मीदवार को उसी गांव या वार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए, जहां वह स्वयं रहता है और जहां Fair Price Shop का स्थान उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले संबंधित क्षेत्र की Vacancy List में अपना स्थान अवश्य जांच लें।

विवरणजानकारी
पूरे हरियाणा में कुल Vacancies2,651
Vacancy की श्रेणियांसभी आवेदकों के लिए तथा महिलाओं के लिए आरक्षित Vacancies
महिला आरक्षण33%
स्थान की उपलब्धतासंबंधित गांव/वार्ड की Vacancy List के अनुसार
आवेदन का क्षेत्रआवेदक का अपना स्थानीय क्षेत्र

महत्वपूर्ण: District Wise Vacancy List में प्रत्येक स्थान के सामने कुल Vacancies, सभी आवेदकों के लिए Vacancies और महिलाओं के लिए आरक्षित Vacancies अलग-अलग दर्शाई गई हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस सूची में अपने गांव/वार्ड की जानकारी जांच ले।

नए Fair Price Shop Licence के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक उसी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए, जहां के लिए वह राशन डिपो का लाइसेंस लेना चाहता है। इसके अतिरिक्त न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 और Basic Computer Knowledge का प्रमाणपत्र निर्धारित दस्तावेजों में शामिल है।

क्र. सं.पात्रता का विवरणआवश्यक शर्त
1निवास संबंधी शर्तआवेदक उस गांव/वार्ड का निवासी होना चाहिए, जहां के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन किया जा रहा है
2शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10+2
3कंप्यूटर ज्ञानBasic Computer Knowledge का प्रमाणपत्र
4रिक्त स्थानसंबंधित गांव/वार्ड में Fair Price Shop की Vacancy उपलब्ध होनी चाहिए
5परिवार संबंधी शर्तआवेदक Sarpanch/MC का निकट संबंधी नहीं होना चाहिए, जैसा कि संबंधित नियम में निर्धारित है
6पूर्व लाइसेंस संबंधी शर्तआवेदक का FPS Licence पहले रद्द नहीं हुआ होना चाहिए

Ration Depot Holder के लिए यह प्रक्रिया लिखित परीक्षा या सामान्य भर्ती परीक्षा के रूप में नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद संबंधित क्षेत्र के Area Inspector द्वारा आवेदन का Field Verification किया जाएगा। इस दौरान आवेदक के निवास, प्रस्तावित दुकान के स्थान और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा सकती है। आवेदन की जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइसेंस देने का अंतिम निर्णय सक्षम Licensing Authority द्वारा लिया जाएगा।

चरणप्रक्रिया
1SARAL Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना
2संबंधित Area Inspector द्वारा आवेदन का Field Verification
3मूल दस्तावेजों और आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच
4आवेदन की विभागीय जांच और निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षण
5सक्षम Licensing Authority द्वारा लाइसेंस जारी करने पर अंतिम निर्णय

नोट: केवल आवेदन जमा करने से राशन डिपो का लाइसेंस मिलना सुनिश्चित नहीं होता। अंतिम निर्णय सक्षम Licensing Authority द्वारा निर्धारित नियमों और जांच के आधार पर लिया जाएगा।

राशन डिपो के नए लाइसेंस के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आयु संबंधी इस शर्त को पूरा करना आवश्यक है।

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु45 वर्ष

राशन डिपो लाइसेंस के लिए आवेदन शुल्क की कोई निश्चित राशि नहीं है। लेकिन हम (HKRN Recruitment) सभी उम्मीदवार को सलाह देते हैं की SARAL Portal पर आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रदर्शित निर्देशों और भुगतान संबंधी जानकारी को जरूर चेक कर लें।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणीNil/-
आरक्षित श्रेणीNil/-
महिला आवेदकNil/-

Haryana Ration Depot Holder Recruitment 2026 के लिए आवेदन Haryana Antyodaya SARAL Portal के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवार को पहले SARAL Portal पर Login करना होगा और New FPS Licence सेवा चुननी होगी। इसके बाद उम्मीदवार HPDS Portal पर पहुंचकर उपलब्ध Vacancy List में अपने क्षेत्र का चयन कर सकेगा। आवेदक नजदीकी CSC Centre या अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी Apply करवा सकता है। हम (HKRN Recruitment) सभी आवेदकों को सुझाव देते हैं की, आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी सही भरें और Application Number सुरक्षित रखें।

क्र. सं.आवेदन करने की प्रक्रिया
1सबसे पहले नीचे दिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद Haryana Antyodaya SARAL Portal पर जाएं।
2अपने Registered Login Credentials से Portal पर Login करें।
3उपलब्ध सेवाओं में से “New FPS Licence” विकल्प चुनें।
4आवेदन से संबंधित निर्देश पढ़कर “Click here to Initiate the Process” पर क्लिक करें।
5इसके बाद आप Haryana Public Distribution System (HPDS) Portal पर पहुंच जाएंगे।
6HPDS Portal पर “Check Vacancy” विकल्प से अपने गांव/वार्ड की उपलब्ध Vacancies देखें।
7अपने क्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त Vacancy का चयन करें।
8अपनी Family ID (PPP ID) दर्ज करें और परिवार के सदस्यों की सूची में अपना नाम चुनें।
9अपनी व्यक्तिगत जानकारी जांचें और यदि कोई अनिवार्य जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो उसे भरें।
10प्रस्तावित राशन डिपो के स्थान और व्यवसाय स्थल से संबंधित विवरण दर्ज करें।
11आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी जांचकर ऑनलाइन Submit करें।
12आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्राप्त Application Number सुरक्षित रखें।

Field Verification के समय तैयार रखने वाले दस्तावेज:

क्र. सं.आवश्यक दस्तावेज / प्रमाणपत्र
1Fair Price Shop Licence के लिए Recommendation
2Basic Computer Knowledge Certificate
3शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र (न्यूनतम 10+2)
4आवेदक का फोटो
5आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो
6Rent/Lease Agreement या Ownership Proof
7प्रस्तावित FPS परिसर का Site Map
8Sarpanch/MC का निकट संबंधी नहीं होने संबंधी Undertaking
9FPS Licence पहले रद्द नहीं हुआ होने संबंधी Undertaking
10Income Proof

ध्यान दें: आवेदन जमा होने के बाद संबंधित Area Inspector द्वारा Field Verification किया जाएगा। आवेदक को निर्धारित पते पर स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपलब्ध रहना होगा। मूल दस्तावेज और जहां लागू हो, उनकी Self-Attested Photocopies तैयार रखें। दस्तावेज उपलब्ध न होने पर आवेदन प्रक्रिया में देरी हो सकती है या नियमानुसार आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

Haryana Ration Depot Licence के लिए SARAL Portal पर आवेदन 10 अक्टूबर 2026 से शुरू किए गए हैं। विभाग के Extension Notice के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की Last Date 10 नवंबर 2026 थी। बाद में विभाग ने आवेदन जमा करने की Last Date बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी। उम्मीदवारों को Extended Last Date से पहले आवेदन जमा करना चाहिए।

कार्यक्रमतिथि
Start Date to Apply10 अक्टूबर 2026
Last Date to Apply10 नवंबर 2026
Extended Last Date to Apply25 नवंबर 2026
haryana ration depot recruitment 2026

राशन डिपो लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विभाग की Vacancy List और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश पढ़ने चाहिए। District Wise Vacancy List में गांव और वार्ड के अनुसार रिक्त स्थानों की जानकारी उपलब्ध है। आवेदन Haryana Antyodaya SARAL Portal के माध्यम से किया जाएगा। नीचे संबंधित Apply Online, Vacancy List, Official Notification, Last Date Extend Notice, Official Website, Links दिए गए हैं।

लिंक का नामउपलब्धता
Apply OnlineApply Online
Official Notification / Applicant GuidelinesClick Here
Last Date Extend NoticeClick Here
Location for VacancyVacancy List
Official WebsiteClick Here

Q.1: हरियाणा में कुल कितने राशन डिपो के लिए आवेदन मांगे गए हैं?

Ans: विभाग के सार्वजनिक नोटिस के अनुसार पूरे हरियाणा में कुल 2,651 रिक्त Fair Price Shops के लाइसेंस के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Q.2: Haryana Ration Depot Holder के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है।

Q.3: आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि क्या है?

Ans: आवेदन की मूल अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 किया गया है।

Q.4: Ration Depot Licence के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 है। इसके साथ Basic Computer Knowledge का प्रमाणपत्र भी आवश्यक दस्तावेजों में शामिल है।

Q.5: Ration Depot Holder के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans: आवेदक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Q.6: क्या आवेदक किसी भी गांव या वार्ड के लिए आवेदन कर सकता है?

Ans: नहीं। आवेदक को उसी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए, जहां के लिए वह Fair Price Shop Licence का आवेदन कर रहा है। संबंधित गांव/वार्ड में Vacancy उपलब्ध होना भी आवश्यक है।

Q.7: क्या महिलाएं भी Ration Depot के लिए आवेदन कर सकती हैं ?

Ans: हां। विभाग के Last Date Extension Notice में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से 33% आरक्षण का उल्लेख किया गया है। District Wise Vacancy List में महिलाओं के लिए आरक्षित Vacancies भी अलग से दर्शाई गई हैं।

Q.8: राशन डिपो आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

Ans: Recommendation, Basic Computer Knowledge Certificate, 10+2 का प्रमाणपत्र, आवेदक का फोटो और हस्ताक्षर, Rent/Lease/Ownership Proof, प्रस्तावित परिसर का Site Map, आवश्यक Undertakings और Income Proof तैयार रखने चाहिए।