Haryana HTET Exam December 2026 – हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

Haryana HTET Exam December 2026. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा 17 नवंबर 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी की गई, जिसके अनुसार HTET December 2026 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से Primary Teacher (PRT), Trained Graduate Teacher (TGT) और Post Graduate Teacher (PGT) बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित की जाती है।

इस पोस्ट में HTET 2026 की परीक्षा तिथियों के साथ शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पास होने के लिए आवश्यक अंक और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। आवेदन से संबंधित तिथियां आधिकारिक Notification जारी होने के बाद अपडेट की जाएंगी।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामHaryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2026
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्डBoard of School Education Haryana (BSEH), Bhiwani
परीक्षा का माध्यमOffline (Pen & Paper Based)
परीक्षा के स्तरLevel-I, Level-II और Level-III
Level-IPrimary Teacher (PRT)
Level-IITrained Graduate Teacher (TGT)
Level-IIIPost Graduate Teacher (PGT)
परीक्षा की तिथि26-27 दिसंबर 2026
आवेदन का माध्यमOnline
आधिकारिक वेबसाइटwww.bseh.org.in

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी Notification No. 25/2026 दिनांक 17 नवंबर 2026 के अनुसार परीक्षा का शेड्यूल 26 और 27 दिसम्बर 2026 निर्धारित किया गया है, जोकि नीचे Table मे दिया गया है।

परीक्षा तिथिपरीक्षा का स्तरसमयसत्र
26 दिसंबर 2026 (शनिवार)Level-III (PGT)03:00 PM से 05:30 PMEvening
27 दिसंबर 2026 (रविवार)Level-II (TGT)10:00 AM से 12:30 PMMorning
27 दिसंबर 2026 (रविवार)Level-I (PRT)03:00 PM से 05:30 PMEvening
कार्यक्रमतिथि
Official Exam Schedule जारी17 नवंबर 2026
Online Application Start Dateजल्द घोषित होगी
Last Date to Apply Onlineजल्द घोषित होगी
Application Fee जमा करने की अंतिम तिथिजल्द घोषित होगी
Application Form Correctionजल्द घोषित होगी
Admit Card जारी होने की तिथिजल्द घोषित होगी
HTET Examination Date26-27 दिसंबर 2026
Result Dateबाद में घोषित होगी

नोट: HTET 2026 का विस्तृत Information Bulletin और Online Application Schedule जारी होने के बाद इस सेक्शन को अपडेट किया जाएगा।

HTET परीक्षा तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार एक या एक से अधिक स्तरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1. HTET Level-I (PRT) – Class 1st to 5th

Primary Teacher बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं में से संबंधित योग्यता होना आवश्यक है:

  • Senior Secondary (10+2) में कम से कम 50% अंक तथा 2 वर्षीय Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
  • Senior Secondary में कम से कम 45% अंक तथा NCTE के निर्धारित नियमों के अनुसार 2 वर्षीय Diploma in Elementary Education।
  • Senior Secondary में कम से कम 50% अंक तथा 4 वर्षीय Bachelor of Elementary Education (B.El.Ed.) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
  • Senior Secondary में कम से कम 50% अंक तथा 2 वर्षीय Diploma in Education (Special Education)।
  • Graduation के साथ 2 वर्षीय Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत।

2. HTET Level-II (TGT) – Class 6th to 8th

Trained Graduate Teacher बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय के अनुसार निम्नलिखित योग्यताओं में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • संबंधित विषय में Graduation कम से कम 50% अंकों के साथ तथा B.Ed. या B.Ed. (Special Education)।
  • संबंधित विषय में Graduation के साथ BTC/JBT/D.El.Ed. जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता।
  • 4 वर्षीय Bachelor of Elementary Education (B.El.Ed.) में संबंधित विषय के साथ कम से कम 50% अंक।
  • संबंधित विषय में 4 वर्षीय Integrated BA.B.Ed. या अन्य निर्धारित Integrated Teacher Education Degree।

TGT के प्रमुख विषय: Hindi, English, Sanskrit, Punjabi, Urdu, Mathematics, Science, Social Studies, Home Science, Physical Education और Art आदि।

3. HTET Level-III (PGT) – Class 9th to 12th

Post Graduate Teacher बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में Post Graduation और B.Ed. की योग्यता आवश्यक होती है।

  • संबंधित विषय में M.A./M.Sc./M.Com. या समकक्ष Post Graduation में सामान्यतः कम से कम 50% अंक।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. की डिग्री।
  • Matric या उच्च शिक्षा में Hindi/Sanskrit अथवा निर्धारित नियमों के अनुसार Hindi विषय की योग्यता।
  • उम्मीदवार का संबंधित विषय में अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए।

PGT के प्रमुख विषय: Hindi, English, Mathematics, Physics, Chemistry, Biology, Commerce, Economics, History, Geography, Political Science, Computer Science, Music, Fine Arts और Physical Education आदि।

HTET परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं होती है।

हालांकि HTET परीक्षा पास करना केवल पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करना है। शिक्षक भर्ती के समय संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार आयु सीमा और अन्य शर्तें लागू होंगी।

HTET Table में निर्धारित आवेदन शुल्क के अनुसार फीस का विवरण नीचे दिया गया है। HTET 2026 की नई Notification में शुल्क में बदलाव हो सकता है। अगर कोई बदलाव हुआ तो यहाँ उसे सुधार दिया जाएगा।

उम्मीदवार की श्रेणीएक स्तरदो स्तरतीनों स्तर
Haryana Domicile SC/PHRs. 500Rs. 900Rs. 1,200
अन्य सभी उम्मीदवारRs. 1,000Rs. 1,800Rs. 2,400
अन्य राज्यों के उम्मीदवार (SC/PH सहित)Rs. 1,000Rs. 1,800Rs. 2,400

HTET परीक्षा में सभी प्रश्न Objective Type यानी Multiple Choice Questions (MCQ) होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होता है।

विवरणजानकारी
परीक्षा का माध्यमOffline
प्रश्नों का प्रकारMultiple Choice Questions (MCQ)
कुल प्रश्न150
कुल अंक150
प्रत्येक प्रश्न के अंक1 अंक
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट
Negative Markingनहीं
प्रश्नपत्र की भाषाहिंदी और अंग्रेजी (भाषा विषय को छोड़कर)

HTET Level-I Exam Pattern (PRT)

विषयप्रश्नअंक
Child Development and Pedagogy3030
Languages (Hindi & English)3030
General Studies (Quantitative Aptitude, Reasoning, Haryana GK)3030
Mathematics3030
Environmental Studies3030
कुल150150

HTET Level-II Exam Pattern (TGT)

विषयप्रश्नअंक
Child Development and Pedagogy3030
Languages (Hindi & English)3030
General Studies (Quantitative Aptitude, Reasoning, Haryana GK)3030
Subject Specific6060
कुल150150

HTET Level-III Exam Pattern (PGT)

विषयप्रश्नअंक
Child Development and Pedagogy3030
Languages (Hindi & English)3030
General Studies (Quantitative Aptitude, Reasoning, Haryana GK)3030
Subject Specific6060
कुल150150

HTET परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने होते हैं।

उम्मीदवार की श्रेणीन्यूनतम प्रतिशतन्यूनतम अंक (150 में से)
General Category60%90
Haryana Domicile SC/PH55%82.5 (लगभग 82/83)
Other State SC/PH60%90

महत्वपूर्ण बातें:

  • परीक्षा में Negative Marking नहीं होती।
  • HTET में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को Qualified घोषित किया जाता है।
  • एक से अधिक स्तरों की परीक्षा पास करने पर प्रत्येक स्तर के लिए अलग प्रमाणपत्र दिया जाता है।
  • HTET प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन (Lifetime) है।
  • उम्मीदवारों को अधिकतम प्रयासों की कोई सीमा नहीं है।

HTET Qualifying Certificate की वैधता जारी होने की तारीख से Lifetime निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दोबारा HTET परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।

ध्यान दें कि HTET पास करने से किसी उम्मीदवार को सीधे शिक्षक पद पर नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलता। संबंधित भर्ती के सभी पात्रता नियमों को पूरा करना आवश्यक है।

HTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया Online माध्यम से आयोजित की जाएगी। आवेदक नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया के अनुसार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक कीजिए, उसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के HTET 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration के माध्यम से अपना Registration पूरा करें।
  4. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  5. जिस स्तर (Level-I, Level-II या Level-III) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  6. अपनी नवीनतम रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और Thumb Impression अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क Online जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म Submit करने के बाद Confirmation Page डाउनलोड कर लें।
  9. भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
haryana htet exam december 2026
महत्वपूर्ण लिंकलिंक
Apply Onlineजल्द उपलब्ध होगा
Download Official Notificationजल्द उपलब्ध होगी
HTET Exam Schedule 2026Click Here
HTET Official Websitewww.bseh.org.in

Q1. HTET December 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?

उत्तर: HTET 2026 परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q2. HTET 2026 में कितने स्तर की परीक्षाएं आयोजित होंगी?

उत्तर: HTET परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होगी। Level-I (PRT), Level-II (TGT) और Level-III (PGT)।

Q3. HTET 2026 के Online Form कब शुरू होंगे?

उत्तर: अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि घोषित नहीं की गई है। विस्तृत Notification जारी होने के बाद इसकी जानकारी उपलब्ध होगी।

Q4. HTET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।

Q5. HTET परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर: HTET परीक्षा में कुल 150 Objective Type प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।

Q6. क्या HTET परीक्षा में Negative Marking होती है?

उत्तर: नहीं, परीक्षा में Negative Marking नहीं होती है।

Q7. HTET परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

उत्तर: General Category के उम्मीदवारों को 60% यानी 90 अंक तथा Haryana Domicile SC/PH उम्मीदवारों को 55% अंक प्राप्त करने होते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना एवं Disclaimer

यह पोस्ट HTET December 2026 के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 नवंबर 2026 को जारी परीक्षा शेड्यूल तथा पिछले वर्ष की HTET 2025 Information Bulletin के आधार पर तैयार की गई है।

अभी HTET 2026 की विस्तृत Official Notification जारी नहीं हुई है। इसलिए Online Application Dates, Application Fee, Educational Qualification, Age Criteria, Exam Pattern और अन्य नियमों में बदलाव संभव है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी HTET 2026 की आधिकारिक Notification और दिशानिर्देश अवश्य पढ़ें। आधिकारिक Notification जारी होने के बाद इस पोस्ट में आवश्यक संशोधन कर दिए जाएंगे।