Delhi University Assistant Recruitment 2026 – 215 पदों पर भर्ती

Delhi University Assistant Recruitment 2026. दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने Assistant के पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दी है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 215 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए Apply Online लिंक या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय Assistant भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Table of Contents

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस भर्ती Notification में Assistant पद के लिए Posts, वेतन स्तर और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित मुख्य जानकारी दी गई है। भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे Table दिया गया है, जिसे उम्मीदवार देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थादिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi)
पद का नामAssistant
विज्ञापन संख्याR&P/325/2026
कुल पद215
आवेदन शुरू होने की तिथि29 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 नवंबर 2026*

दिल्ली विश्वविद्यालय ने Assistant पद के लिए कुल 215 रिक्तियां Advertise की हैं। Notification में इन पदों का वर्गवार विवरण भी दिया गया है। Posts का विवरण Vertical Reservation और Horizontal Reservation के आधार पर नीचे दिया गया है।

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)164
अनुसूचित जाति (SC)33
अनुसूचित जनजाति (ST)18
कुल पद215
PwBD – VI (Horizontal Reservation)01

नोट: PwBD की 01 रिक्ति कुल 215 पदों के भीतर Horizontal Reservation के अंतर्गत है, इसे कुल पदों के अतिरिक्त नहीं जोड़ना है। Notification के अनुसार PwBD रिक्ति के लिए UR/ SC/ ST/ OBC/ EWS सहित किसी भी श्रेणी के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Assistant पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित Essential Qualifications और Experience की शर्तें पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री के साथ निर्धारित कार्य अनुभव और Typing Speed होना आवश्यक है। Education Qualification से संबंधित जानकारी नीचे Table में दी गई है। 

योग्यता का प्रकारआवश्यक योग्यता
शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त Institute/University से Bachelor’s Degree
आवश्यक अनुभवJunior Assistant/समकक्ष पद पर 02 वर्ष का अनुभव
अनुभव का क्षेत्रUniversity/ Research Establishment/ Central or State Government/ PSU/ Autonomous Bodies
English Typing35 WPM
Hindi Typing30 WPM
कंप्यूटर ज्ञानComputer Operations में दक्षता

महत्वपूर्ण: उम्मीदवार को English Typing में 35 WPM अथवा Hindi Typing में 30 WPM की गति होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त Computer Operations में Proficiency भी आवश्यक है।

Assistant पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों तथा अन्य पात्र उम्मीदवारों को सरकारी नियमों और विश्वविद्यालय द्वारा अपनाए गए आदेशों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विवरणआयु सीमा/छूट
अधिकतम आयु सीमा32 वर्ष
आयु गणना की तिथिआवेदन की अंतिम तिथि
सरकारी/ स्वायत्त संस्थाओं में नियमित सेवानिर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम 05 वर्ष तक या पूरी की गई सेवा अवधि, जो कम हो
विश्वविद्यालय/कॉलेज के विभागीय उम्मीदवारNotification में दिए गए प्रावधानों के अनुसार

विशेष छूट: आयु मे छूट नियम अनुसार दी जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में सीधे नियुक्त Contract/Daily Wages/Ad-hoc कर्मचारियों के लिए, जिन्होंने कम-से-कम एक वर्ष की सेवा पूरी की है, Notification में एकमुश्त आयु छूट का प्रावधान दिया गया है। यह छूट Project-Based या Outsourced Agency के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों पर लागू नहीं है।

Delhi University Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

उम्मीदवार की श्रेणीआवेदन शुल्क
General/Unreserved₹1,000
OBC (NCL)₹800
EWS₹800
महिला उम्मीदवार₹800
SC₹600
ST₹600
PwBD₹600

महत्वपूर्ण सूचना: जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या R&P/311/2024 दिनांक 12 दिसंबर 2024 के अंतर्गत Assistant पद के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस भर्ती में आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। अधूरा आवेदन या निर्धारित शुल्क के बिना जमा किया गया आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय Assistant भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में Preliminary Test के माध्यम से उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए Shortlist किया जाएगा। दूसरे चरण में Main Examination के बाद Skill Test आयोजित किया जाएगा।

चरणचयन प्रक्रियाविवरण
Stage 1Preliminary TestMCQ आधारित परीक्षा, अगले चरण के लिए Shortlisting
Stage 2Examination (Main)वर्णनात्मक परीक्षा, इसी के आधार पर Merit तैयार की जाएगी
Stage 2Skill TestTyping, Computer Operations, Noting & Drafting आदि का परीक्षण

चयन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें:

  • Preliminary Test केवल Shortlisting के लिए होगा। इसके अंक Final Assessment में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • Main Examination के अंकों के आधार पर Merit तैयार की जाएगी।
  • Skill Test केवल Qualifying Nature का होगा।
  • Skill Test में कुल 100 अंक होंगे और उम्मीदवार को Qualify करने के लिए कम-से-कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • Final Merit के लिए उम्मीदवार का Main Examination और Skill Test दोनों में शामिल होना आवश्यक है।

Assistant भर्ती की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। Preliminary Test में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि Main Examination वर्णनात्मक प्रकृति की होगी। इसके बाद निर्धारित योग्यता के अनुसार Skill Test आयोजित किया जाएगा।

1. Preliminary Test

Preliminary Test में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा और परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित है।

विषयप्रश्नों की संख्या
General Studies20
Reasoning20
General Mathematical Ability20
Administration of Higher Educational Institutions40
कुल प्रश्न100
कुल अंक200
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट

Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

2. Examination (Main)

Main Examination वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति की होगी। इसमें उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रशासन, प्रबंधन और नियमों के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयकुल अंक
Educational Administration and Management200
Functional Aspects of Rules and their Application in Higher Educational Institutionsउपरोक्त विषय के अंतर्गत
कुल अंक200
परीक्षा अवधि2 घंटे

Main Examination में Higher Education System, Regulatory Bodies, Financial Administration, Budget, ICT, Fundamental Rules, Supplementary Rules, General Financial Rules, GeM के माध्यम से Procurement, Pension और Grievance Handling जैसे विषय शामिल हैं।

3. Skill Test

Main Examination के लिए Shortlist किए गए उम्मीदवारों को Skill Test में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। यह परीक्षा केवल Qualifying Nature की होगी और इसमें उम्मीदवारों की कार्यालयी कार्यप्रणाली, कंप्यूटर संचालन तथा Typing Speed का परीक्षण किया जाएगा।

Skill Test का विषयनिर्धारित विवरण
Manual of Office Proceduresजानकारी और समझ
Noting and Draftingकार्यकुशलता
Computer Operationsकंप्यूटर संचालन में दक्षता
English Typing35 WPM
Hindi Typing30 WPM
कुल अंक100
Qualifying Marks50 अंक
प्रकृतिकेवल Qualifying

भाषा संबंधी जानकारी: Preliminary Test, Main Examination और Skill Test के प्रश्नपत्र English और Hindi दोनों भाषाओं में होंगे। उम्मीदवार को उत्तर देने के लिए किसी एक भाषा का चयन करना होगा और पूरी परीक्षा में उसी भाषा का उपयोग करना होगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय Assistant भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को नीचे दिए Apply Online लिंक पर क्लिक या विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply करना होगा।

चरणआवेदन की प्रक्रिया
1stसबसे पहले नीचे दिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें या University of Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2ndवेबसाइट पर “Work with DU” सेक्शन खोलें।
3rd“Advertisement – Departments” विकल्प पर क्लिक करें।
4thAssistant Recruitment 2026 के विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
5thनिर्धारित Online Application Form खोलें और आवश्यक जानकारी भरें।
6thअपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
7thनिर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
8thआवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी की जाँच करके उसे Submit करें।
9thभविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।

ध्यान दें: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और Typing Speed की पात्रता अवश्य जाँच लें। Notification के अनुसार आवश्यक योग्यता और अनुभव आवेदन की अंतिम तिथि तक होना चाहिए।

Delhi University Assistant Recruitment 2026 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी Notification में विज्ञापन की तारीख और आवेदन की अंतिम तिथि दी गई है। नीचे Table मे भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण Dates दी गई हैं। 

गतिविधिमहत्वपूर्ण तिथि
भर्ती विज्ञापन जारी29 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू29 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि19 नवंबर 2026*
delhi university assistant recruitment 2026

Notification के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 या Employment News में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह के भीतर, इनमें से जो बाद में हो, निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख विश्वविद्यालय द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण Links नीचे दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन और Official Notification और University of Delhi की Official वेबसाइट पर का लिंक भी नीचे Table मे दिया गया है।

लिंक का नामलिंक्स
ऑनलाइन आवेदन (Apply Online)Click Here
आधिकारिक भर्ती Notification (Official Recruitment Notification)Click Here
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)Click Here
Q.1 Delhi University Assistant Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती के अंतर्गत Assistant के कुल 215 पद विज्ञापित किए गए हैं।

Q.2 Assistant पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: किसी भी मान्यता प्राप्त Institute/University से Bachelor’s Degree होनी चाहिए।

Q.3 क्या Assistant पद के लिए अनुभव आवश्यक है?

Ans: हाँ। उम्मीदवार के पास Junior Assistant या समकक्ष पद पर दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Q.4 Assistant पद के लिए Typing Speed कितनी होनी चाहिए?

Ans: English Typing Speed 35 WPM या Hindi Typing Speed 30 WPM होनी चाहिए। इसके साथ Computer Operations में दक्षता भी आवश्यक है।

Q.5 Delhi University Assistant भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: Assistant पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।