Haryana HARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026 – 110 पदों पर भर्ती

Haryana Hartron Data Entry Operator Recruitment 2026. Haryana State Electronics Development Corporation Limited (HARTRON) ने वर्ष 2026-27 के लिए Data Entry Operator (DEO) के पैनल को अपडेट करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती हरियाणा के विभिन्न जिलों में Job Work Basis पर Data Entry Operator की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है।

इस भर्ती के अंतर्गत Gurugram, Jhajjar, Karnal, Palwal, Rewari और Sonepat जिलों में 10-10 पद तथा Panchkula जिले में 50 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 110 पदों के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक, नीचे दिए Apply Online लिंक पर क्लिक करके या फिर सीधा ही HARTRON की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HARTRON के विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवार केवल एक जिले के लिए आवेदन कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों का पैनल परिणाम जारी होने की तारीख से दो वर्ष तक मान्य रहेगा। हालांकि, केवल परीक्षा पास करने और पैनल में नाम आने से नौकरी या Deployment की गारंटी नहीं मिलती। उम्मीदवारों को संबंधित विभाग या संस्था से आवश्यकता प्राप्त होने पर ही काम पर लगाया जाएगा।

Table of Contents

HARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है। इसमें भर्ती कराने वाली संस्था, पद का नाम, कुल पदों की संख्या और नियुक्ति का आधार शामिल है। आवेदन जिला-वार पैनल तैयार करने के लिए मांगे गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पसंदीदा जिले और संबंधित पात्रता की जानकारी अवश्य जांच लें।

विवरणजानकारी
संस्था का नामHaryana State Electronics Development Corporation Limited (HARTRON)
भर्ती का नामHARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026
पद का नामData Entry Operator (DEO)
भर्ती का उद्देश्यComputer Professionals के Panel को Update करना
कुल पद110
नियुक्ति का आधारJob Work Basis
आवेदन का माध्यमOnline
आवेदन शुरू होने की तिथि13 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026
Admit Card डाउनलोड शुरू01 दिसंबर 2026 से
परीक्षा केंद्रIDDC, Ambala और HMSDC, Gurugram
आधिकारिक वेबसाइटhartron.org.in

HARTRON ने Data Entry Operator के पदों के लिए जिले के अनुसार रिक्तियों की संख्या निर्धारित की है। सबसे अधिक 50 पद Panchkula जिले के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा छह अन्य जिलों में 10-10 पद निर्धारित हैं। नीचे दी गई Table में जिलेवार पदों की संख्या दी गई है, ताकि उम्मीदवार अपने पसंदीदा जिले के अनुसार आवेदन कर सकें।

क्र. सं.जिलापदों की संख्या
1Gurugram10
2Karnal10
3Palwal10
4Panchkula50
5Rewari10
6Sonepat10
7Jhajjar10
कुल110

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • उम्मीदवार केवल एक जिले के लिए आवेदन कर सकता है।
  • यदि कोई उम्मीदवार पहले से किसी जिले के HARTRON Panel में शामिल है और इस विज्ञापन के तहत दूसरे जिले के पैनल में भी चयनित हो जाता है, तो उसे अपना पसंदीदा जिला बताना होगा। इसके बाद उसका नाम अन्य जिले के पैनल से हटा दिया जाएगा।
  • HARTRON आवश्यकता के अनुसार विज्ञापित पदों की संख्या या उनके वितरण में बदलाव कर सकता है।

Data Entry Operator पद के लिए HARTRON ने कई वैकल्पिक शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं। उम्मीदवार को नीचे दी गई योग्यताओं में से किसी एक निर्धारित विकल्प को पूरा करना होगा। इसके साथ Data Punching Speed की शर्त भी पूरी करना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार के पास अपनी योग्यता के समर्थन में आवश्यक प्रमाणपत्र होने चाहिए।

क्र. सं.योग्यता के विकल्पआवश्यक शर्त
110+2 या Graduation10+2 में कम से कम 50% अंक तथा ‘O’ Level या एक वर्षीय Computer Course; अथवा Graduation के साथ निर्धारित Computer Qualification
2Three Years Diplomaकिसी भी Stream में 3 वर्षीय Diploma; अथवा BCA; अथवा B.Sc. (Computer Science/IT)
3Matriculation10वीं में कम से कम 50% अंक तथा Office Management and Computer Applications में 2 वर्षीय Diploma
4ITI / StenographyPost Matric एक वर्षीय ITI Course in Stenography/NCVT in Stenography, जिसमें कम से कम 60% अंक हों
5Data Punching Speed9000 Key Depressions प्रति घंटा अथवा 150 Key Depressions प्रति मिनट (30 शब्द प्रति मिनट)

नोट: ऊपर बताए गए योग्यता विकल्पों में से किसी एक को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार अपनी योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त कर चुका हो।

Data Entry Operator के लिए उम्मीदवारों का पैनल निर्धारित परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाएगा। Online Computerized Test के विषय दिए गए हैं और Data Entry Operator के लिए Typing Test का Sample Paper भी संलग्न है। परीक्षा के लिए केवल दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विवरणजानकारी
चयन/पैनल प्रक्रियाHARTRON द्वारा निर्धारित Test के आधार पर
परीक्षा का प्रकारOnline Computerized Test
Typing TestData Entry Operator के लिए Typing Test का Sample Paper दिया गया है
परीक्षा केंद्रIDDC, Ambala और HMSDC, Gurugram
परीक्षा की तारीखविज्ञापन में उल्लेख नहीं
अंतिम पैनलHARTRON की वेबसाइट पर परिणाम प्रकाशित होने के बाद
पैनल की वैधतापरिणाम प्रकाशित होने की तारीख से 2 वर्ष

ध्यान दें: केवल Test पास करने और पैनल में नाम शामिल होने से Deployment सुनिश्चित नहीं होता। संबंधित विभाग या संस्था से HARTRON को आवश्यकता प्राप्त होने पर ही उम्मीदवार को काम पर लगाया जाएगा।

Notification में Data Entry Operator के Online Computerized Test के लिए चार मुख्य विषय दिए गए हैं। उम्मीदवारों को Computer Fundamentals, MS Office, Internet और Networking. इसके अतिरिक्त Typing Test के लिए पांच मिनट का Sample Paper भी दिया गया है।

क्र. सं.Online Computerized Test के विषय
1MS Office
2Internet, HTML/DHTML
3Windows & Computer Fundamentals
4Networking

Typing Test से संबंधित जानकारी:

विवरणजानकारी
Typing Test का SampleNotification के साथ उपलब्ध
Sample Paper की अवधि5 मिनट
आवश्यक Data Punching Speed9000 Key Depressions प्रति घंटा
प्रति मिनट गति150 Key Depressions (30 शब्द प्रति मिनट)

HARTRON के उपलब्ध विज्ञापन में Data Entry Operator पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों के लिए कोई निश्चित आयु सीमा बताना उचित नहीं होगा। लेकिन सामान्य तौर पर हरियाणा सरकार से संबंधित हर एक भर्ती मे अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होती है आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों के संबंध में विज्ञापन में हरियाणा सरकार के लागू निर्देशों का पालन करने की बात कही गई है।

विवरणजानकारी
न्यूनतम आयु18 वर्ष (संभावित)
अधिकतम आयु42 वर्ष (संभावित)
आयु की गणना की तिथिविज्ञापन की अंतिम तिथि तक (संभावित)
आयु में छूटसरकार के नियम अनुसार लागू हो सकती है (संभावित)

विज्ञापन में Data Entry Operator पदों के लिए आवेदन शुल्क की राशि का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए किसी भी श्रेणी के लिए शुल्क की राशि बताना संभव नहीं है। हम (HKRN Recruitment) सभी उम्मीदवारों को सुझाव देते हैं की ऑनलाइन आवेदन करते समय HARTRON के आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों को अवश्य जांचें व पढ़ लें।

विवरणजानकारी
General Category शुल्कNil/- विज्ञापन में फीस के बारे में उल्लेख नहीं
Reserved Category शुल्कNil/- विज्ञापन में फीस के बारे में उल्लेख नहीं
भुगतान का माध्यमविज्ञापन में फीस के बारे में उल्लेख नहीं

HARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करके, HARTRON की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार को केवल एक जिला चुनना है और अपनी शैक्षणिक योग्यता व आरक्षण से संबंधित सही जानकारी भरनी है। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण और दस्तावेजों की जांच कर लें।

क्र. सं.आवेदन की प्रक्रिया
1सबसे पहले Apply Online लिंक पर क्लिक करें, उसके बाद HARTRON की आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाएं।
2Data Entry Operator Panel Updation 2026-27 से संबंधित आवेदन विकल्प खोलें।
3ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
4अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
5जिस जिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
6आरक्षण श्रेणी का दावा करने वाले उम्मीदवार संबंधित प्रमाणपत्रों के अनुसार सही जानकारी भरें।
7आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें।
8पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म जमा करें।
9भविष्य के लिए जमा किए गए आवेदन का विवरण सुरक्षित रखें।

HARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है। विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवार 01 दिसंबर 2026 से नीचे दिए Download Admit Card लिंक से या HARTRON की वेबसाइट से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से Admit Card के बारे में कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि13 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026
Admit Card डाउनलोड शुरू01 दिसंबर 2026 से
परीक्षा की तिथिबाद मे बताया जाएगा
परिणाम की तिथिबाद मे बताया जाएगा
haryana hartron data entry operator recruitment 2026

HARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026 से संबंधित आवेदन और अन्य सूचना उम्मीदवारों के लिए नीचे Table में दी गई हैं इसके इलावा उम्मीदवार HARTRON की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। Admit Card का लिंक नीचे Table में 01 दिसंबर 2026 से और Hartron की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। भर्ती और पैनल से संबंधित सभी सूचनाएं भी HARTRON की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। किसी भी व्यक्तिगत सूचना के लिए अलग से संदेश भेजने का प्रावधान नहीं होगा।

लिंक का नामलिंक
Apply OnlineClick Here 
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Admit CardClick Here
(Link will Active on 01-12-2026)

Q.1: HARTRON Data Entry Operator Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: विज्ञापन के अनुसार कुल 110 पद निर्धारित किए गए हैं।

Q.2: इस भर्ती में किन जिलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं?

Ans: Gurugram, Jhajjar, Karnal, Palwal, Rewari, Sonepat और Panchkula जिलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Q.3: HARTRON DEO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर 2026 से शुरू होंगे।

Q.4: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है।

Q.5: HARTRON Data Entry Operator पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार को नीचे दिए गए निर्धारित विकल्पों में से किसी एक शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होगा। इनमें 10+2 के साथ Computer Qualification, Graduation के साथ Computer Qualification, तीन वर्षीय Diploma, BCA, B.Sc. (Computer Science/IT), निर्धारित Diploma के साथ Matric या Stenography में ITI/NCVT Course शामिल हैं।

Q.6: Data Entry Operator के लिए कितनी Typing Speed आवश्यक है?

Ans: उम्मीदवार की Data Punching Speed 9000 Key Depressions प्रति घंटा अथवा 150 Key Depressions प्रति मिनट (30 शब्द प्रति मिनट) होनी चाहिए।